फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 2723 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त

Sat, 25 Jul 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के 2723 लाभार्थियों के बैंक खातों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त के रूप में 1.63 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने लाभार्थियों से शौचालय निर्माण शीघ्र पूरा कराने की अपील की है।
विज्ञापन

व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए प्रति लाभार्थी 12 हजार रुपये दो किस्तों में दिए जाते हैं। छह-छह हजार रुपये की पहली और दूसरी किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। पहली किस्त मिलने के बाद सत्यापन रिपोर्ट आने पर 2723 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की गई।
डीपीआरओ विशाल सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवों और एडीओ पंचायतों को शौचालय निर्माण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्माण कार्य समय से पूरा कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें