फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस बगैर चल रहा दूध का चिलर प्लांट सील

Sun, 18 Jan 2015 11:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम गौरव दयाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को विशेष कार्रवाई करते हुए शहर से सटे गांव खखरा में संचालित दयाल डेयरी के चिलर प्लांट पर छापेमारी की है, जहां गंदगी पाई गई। व्यापारी द्वारा प्लांट का लाइसेंस या प्रपत्र नहीं दिखाने पर टीम ने उसे सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान दो नमूने दूध के लिए गए। इसके अलावा शहर में राजापुर मंडी रोड स्थित रेवाड़ी स्वीट्स के यहां से भी हलवा के दो नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी विनय कुमार सहाय और नायब तहलीदार आनंद तिवारी की नेतृत्व में टीम ने खखरा गांव पहुंचकर प्लांट का गहनता से निरीक्षण किया। मौके पर करीब 2500 लीटर दूध पाया गया, लेकिन इतना बड़ा कारोबार बगैर लाइसेंस के संचालित होते पाया गया। व्यापारी से कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। मौके पर गंदगी पाई गई। अभिहित अधिकारी ने बताया कि प्लांट को सील कर दिया गया है। अब व्यापारी को नोटिस भेजी जाएगी, जिसके बाद लाइसेंस प्रस्तुत न करने की दशा में खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 55 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के तहत दोषी व्यापारी के विरुद्ध अधिकतम पांच लाख का जुर्माना और सजा हो सकती है। प्लांट अग्रिम आदेशों तक बंद रहेगा, आयुक्त के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम ने रेवाड़ी स्वीट्स का निरीक्षण किया, जिसके किचन में गंदगी पाई गई। नोटिस बोर्ड भी नहीं मिला। मौके से गाजर और मूंग हलवा के नमूने लिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, विजय आनंद और एमपी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें