फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल श्रमिकों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Fri, 02 Sep 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
memorandam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- श्रमिक हड़ताल के चलते बैंकों का कार्य रहा बाधित
विज्ञापन

केंद्र सरकार के श्रम कानूनों में फेर बदल किए जाने के विरोध में चीनी मिल श्रमिकों ने मिल गेट पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद श्रम कानून को यथावत रखने और अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों और कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के कारण स्थानीय बैंकों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के श्रमिकों ने संघर्ष समिति के बैनर तले देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल के तहत मिल गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने मिल से तहसील तक सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। तहसील पहुंचकर एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गया प्रसाद भूषण, शशिकांत मिश्र, मजदूर यूनियन शुगर फैक्ट्री के लाल बिहारी, दामोदरनाथ, सुरेश चंद शर्मा, शैलेंद्र शाह आदि श्रमिक मौजूद रहे। उधर, श्रमिक एवं कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्थानीय बैंकों का कार्य बाधित रहा। 
विज्ञापन

पलियाकलां। एआइआइइए के आह्वान पर जीवन बीमा निगम के कर्मियों ने भी एक दिवसीय हड़ताल की। इस दौरान अतुल कुमार, भवानी प्रसाद, सौरव त्रिवेदी, ओमप्रकाश, राकेश कुमार कश्यप, नीरज, नंद किशोर, डीके नागर, केके शर्मा, हनी गुप्ता, नीतेश, पवन, पंकज आदि कर्मचारी मौजूद रहे। 
गोविंद शुगर मिल की मजदूर सभा ने 15 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल रखी। इसमें गोविंद शुगर मिल के दो श्रमिक संगठन, मजदूर सभा, चीनी मिल मजदूर सभा शामिल रहे। इस मौके पर हरिकृष्ण राय, अखिलेश्वर, मोहन कटियार, माया प्रकाश तिवारी, मदन सिंह, गन्ना विभाग के सुशील अवस्थी, अशर्फी ला, अनिल सिंह, कमलेश सिंह, दिनेश सिंह पवार, कुबेर चंद्र शर्मा आदि लोगों ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। पंजाब नेशनल बैंक और विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार को हड़ताल के चलते पूरी तरह कम काज ठप रहा। इससे ग्राहकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें