फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, एक की मौत, युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी। धनगढ़ी-अतरिया मार्ग पर रविवार की सुबह एक अनियंत्रित स्कूटी डिवाइडर में जाकर टकरा गई। इसमें स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

कैलाली के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े छह बजे वार्ड 13 मोहनपुर के पास धनगढ़ी-अतरिया मार्ग पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जाकर टकरा गई। इसमें धनगढ़ी नगर पालिका के वार्ड सात मनहेरा गांव निवासी चालक 35 वर्षीय छोटेलाल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी वार्ड 12 निवासी 32 वर्षीय सीता कश्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें