स्कूलों की छुट्टी का आदेश
- फोटो : अमर उजाला
जारी पत्र में डीआईओएस ने बताया कि ठंड को देखते हुए समस्त बोर्डों के नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। विभिन्न बोर्डों के मान्यता प्राप्त स्कूलों में अगर प्रायोगिक परीक्षाओं के अलावा प्री-बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर समय तय हुआ है तो वहां के स्कूल प्रबंधकों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को समय से बुलाने की छूट है।
सोमवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे से तेज घूप खिली तो सर्दी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को सर्दी बहुत अधिक बढ़ गई। पूरा दिन चली सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। पूरा दिन धूप भी नहीं निकली। सुबह घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
खीरी में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों के कामकाज रुक गए। लोग घरों से नहीं निकल पाए, बहुत जरूरी काम या फिर सफर करने वाले लोग ही घरों से निकले। बाजार में जगह-जगह लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की। डाक्टरों की सलाह है कि ऐसे में मॉर्निंग वाक पर न जाएं। जरूरी हो तो अधिक गर्म कपड़े लपेटकर निकलें और मुंह पर मास्क जरूर लगाएं।