फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा बीता, नहीं बंट सका यूनिफॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को यूनिफॉर्म वितरण का प्लान कपड़े का मानक पूरा करने के चक्कर में ढेर (फ्लाप) हो गया है। शासन ने 31 जुलाई 2019 तक सभी बच्चों को दो-दो सेट यूनिफॉम वितरण कराने के आदेश दिए थे, लेकिन अगस्त बीतने को हैं अभी तक सभी बच्चों को यूनिफॉर्म नहीं बंट सके हैं। आधा सत्र बीतने को है, लेकिन अभी 30 प्रतिशत बच्चों को यूनिफॉर्म का वितरण हो सका है। इसमें भी पेंच है कि ज्यादातर विद्यालयों में बच्चों को एक-एक सेट यूनिफॉर्म दी गई है। 2,54,514 यूनिफॉर्म सिलाई का जिम्मा संभाले स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को विद्यालयों से कपड़ा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे डीडीओ/प्रभारी उपायुक्त एनआरएलएम अरविंद कुमार ने बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह को पत्र भेजकर समूहों को सिलाई के लिए कपड़ा उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जनपद में 3872 परिषदीय और 45 राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के करीब 5.25 लाख बच्चों को दो-दो सेट यूनिफॉर्म वितरण की जानी है। इस बार शासन ने ब्रांडेड कपड़े का मानक तय किया है, जिसमें मफतलाल और राघव ब्रांड के कपड़े फिट हो रहे हैं। बाजार में पहले से मौजूद कपड़े मानक में फिट नहीं हो रहे। मांग के सापेक्ष ब्रांडेड कपड़े की उपलब्धता कराने में कंपनियों के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के पसीने छूट रहे हैं। बाजार से कपड़े खरीदकर यूनिफॉर्म सिलवाने की जिम्मेदारी एसएमसी (विद्यालय प्रबंध समिति) को दी गई है, जो इस काम को पूरा नहीं करा पा रही हैं। लिहाजा ज्यादातर बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित नहीं हो पाई है। कब तक बच्चों को यूनिफॉर्म मिलेगी? इसके बारे में अधिकारी भी कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
समूहों की महिलाओं ने 29,779 यूनिफॉर्म सिलीं
सभी 15 ब्लॉकों में एनआरएलएम की कुल 2122 प्रशिक्षित महिलाएं यूनिफॉर्म सिलाई के काम में लगी हैैं। इन्हें 2,53,514 यूनिफॉर्र्म सिलाई का आर्डर विद्यालयों से मिला है। विद्यालयों ने अभी तक 47387 बच्चों की यूनिफॉर्म सिलाई का कपड़ा उपलब्ध कराया है, जिसमें 29779 यूनिफॉर्म की सिलाई की जा चुकी है। इसमें से 27564 यूनिफॉर्म का वितरण कराया गया है। जबकि आर्डर के सापेक्ष 2,07,127 यूनिफॉर्म की सिलाई शेष है।
विज्ञापन

सिली-सिलाई यूनिफॉर्म सप्लाई की आशंका
5.25 लाख बच्चों को दो-दो सेट यूनिफॉर्म दी जानी है, जिससे 10.50 लाख यूनिफॉर्र्म की जरूरत हैै। अभी तक समूहों की महिलाओं ने 29779 यूनिफॉर्म की सिलाई की है, जबकि 2,53,514 यूनिफॉर्म की सिलाई का आर्डर समूहों को दिया गया है। जो 1,26,757 बच्चों को वितरित की जा सकेंगी। शेष चार लाख बच्चों को यूनिफॉर्म की व्यवस्था सिली-सिलाई यूनिफॉर्म खरीदकर किए जाने की आशंका है, जबकि शासन ने सिली-सिलाई यूनिफॉर्म खरीदने पर पाबंदी लगाई है।
अभी 30 प्रतिशत बच्चों को यूनिफॉर्र्म वितरित की गई है। मानक के मुताबिक कपड़े की उपलब्धता कम होने से यूनिफॉर्र्म वितरण में देरी हुई है। बाजार में कपड़े की उपलब्धता कम है। इस समस्या को दूर करने के लिए एसएमसी को अन्य स्थानों से कपड़ा खरीदने के लिए कहा गया है। समूहों को कपड़ा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विद्यालयों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें