फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्कूली बच्चों ने पेश किए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
विज्ञापन
खैरहनी का आदर्श शिक्षा निकेतन प्रथम और गायत्री स्कूल रहा द्वितीय
विज्ञापन

निघासन। निघासन में चल रहे रामलीला मेले में स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब तालियां बटोरीं। आयोजन में खैरहनी का आदर्श शिक्षा निकेतन प्रथम और गायत्री स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भजनपुरवा स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश कर किया। इसी स्कूल के बच्चों ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक का मंचन किया। इसके बाद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘छम छम बिंदिया’ गाने पर नृत्य पेश किया। द्वारका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज के बच्चों ने साइलेंट ड्रामा ‘मैं बेटी हिंदुस्तान की’ समेत कई कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महारानी अवंती बाई स्कूल के बच्चों ने ‘मैंने पायल है छनकाई’ और ‘इंडिया वाले’, ठाकुर प्रसाद स्कूल के बच्चों ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, मां भारती विद्यामंदिर के बच्चों ने ‘मेरा मुल्क’, शोभारानी ने ‘जलवा’, आदर्श जनता शिक्षा निकेतन ने ‘मां तुझे सलाम’ गीत गाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बतौर निर्णायक डॉ. निरुपमा दीक्षित और डॉ. सुधा मौजूद रहीं। उनके निर्णय के अनुसार खैरहनी का आदर्श शिक्षा निकेतन प्रथम, गायत्री स्कूल द्वितीय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। मेले के मुख्य आयोजक प्रदीप गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समाजसेवी अंशुल दीक्षित ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें