फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बैंड-बाजे के साथ निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

Wed, 08 Apr 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अ​भियान की जागरूकता रैली निकाली गई। स्रोत :  ​शिक्षक।
विज्ञापन
बांकेगंज। ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को जागरूकता रैली बैंड-बाजे के साथ निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार और बीडीओ आरके अहिरवार के नेतृत्व में रैली बीआरसी मुख्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार, ब्लॉक परिसर और गांवों से होकर विद्यालय में संपन्न हुई।
विज्ञापन

रैली में बच्चों ने हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा और शिक्षा है अनमोल रतन जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से मिलकर बच्चों का नामांकन कराने और नियमित स्कूल भेजने की अपील की। इस मौके पर एडीओ पंचायत आरिफ हुसैन, एआरपी और शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें