एब्लॉन पब्लिक स्कूल की बस पलटने से एक छात्र घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। करीब 12 छात्रों को किसी तरह से बस से बाहर निकाला गया।
एब्लॉन पब्लिक स्कूल की एक मिनी बस शुक्रवार की सुबह गोविंदपुर फार्म पहुंची। वहां से12 बच्चों को बैठाकर ये बस बचैला फार्म में अन्य बच्चों को लेने के लिए जा रही थी। तेज स्पीड में बस होने के कारण बाबा घाट के पास बनीं पुलिया पर बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से बस में बैठे छात्र उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों की मदद से छात्रों को बस से बाहर निकाला गया। उसमें से गोविंदपुर निवासी पपिंदर सिंह का कक्षा चार का छात्र विक्रम सिंह घायल हो गया। स्कूल के प्रधानाचार्य आरके कश्यप ने चालक को हटाने की बात कही है।