फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के ऑनलाइन आवेदन शुरू

Wed, 13 May 2015 06:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षणिक वर्ष 2015-16 में कक्षा नौ और दस तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में कक्षा 11 और 12 एवं ग्रुप पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक होंगे तथा कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के नवीनीकरण 15 मई तक किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदनों में त्रुटियां होती हैं तो कक्षा दस और 12 के विद्यार्थी 25 मई तक, कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थी 16 से 25 जून तक त्रुटियों में सुधार करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कापी जमा करने की तिथि कक्षा दस और 12 के लिए आवेदन करने के सात दिन के अंदर तथा विलंबित एक जून तक और कक्षा नौ से 11 के विद्यार्थियों के आवेदन के सात दिन के अंदर तथा विलंबित एक जुलाई निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित कराने की तिथि कक्षा 10 और 12 के लिए 07 जून तक और कक्षा नौ तथा 11 के लिए 07 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षण संस्थान और वास्तविक छात्रसंख्या की प्रमाणिकता को ऑनलाइन सत्यापति करेंगे। इसके लिए कक्षा 10 और 12 के लिए 15 जून तक तथा कक्षा नौ और 11 के लिए 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें