फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही मिलेगी छात्रवृत्ति

Thu, 06 Nov 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
छात्रवृ​त्ति आवेदन का सत्यापन करता कर्मी-संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पाने के लिए इस बार बायोमीट्रिक सत्यापन कराना जरूरी कर दिया गया है। इसके बिना आवेदन अधूरा माना जाएगा। इससे संबंधित विद्यार्थी को ही आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय के अलावा अन्य कॉलेजों में छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदनों के बाद हार्ड काॅपियां जमा कराई जा रही हैं। इसके लिए कॉलेजों में काउंटर भी बनाया गए हैं। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. हेमंत पाल ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रवृत्ति के आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। इस बार छात्रवृत्ति का आवेदन कोई और नहीं, बल्कि खुद छात्र को उपस्थित होकर भरना होगा।
कई बार छात्र खुद कॉलेज में उपस्थित न होकर अपने चहेतों और अभिभावकों को भेजकर आवेदन जमा करा देते थे, जो अब नहीं होगा। आवेदन जमा करने और बायोमीट्रिक कराने के लिए अभी कोई अंतिम तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें