फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चकमार्ग के नाम पर 3.59 लाख का घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मनरेगा के तहत मोहम्मदी के पोखरनापुर में चल रहे चकमार्ग निर्माण कार्य में 3.59 लाख का घोटाला सामने आया है। शिकायत के बाद जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर मोहम्मदी बीडीओ, सचिव, प्रधान, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा विपिन चौधरी ने बताया कि मोहम्मदी के पोखरनापुर में मनरेगा के तहत चकमार्ग के निर्माण के लिए 3.59 लाख रुपये बजट के साथ 128 श्रमिकों का मस्टररोल तैयार किया गया था। सीडीओ के निर्देश पर गांव जाकर की गई जांच में काम मानक से कम होना पाया गया। मस्टररोल में एक किलोमीटर चकमार्ग पर काम होना था, लेकिन वहां पर 220 मीटर चकमार्ग पर हल्की मिट्टी डली पाई गई। इतना ही नहीं मस्टररोल में दर्ज 128 श्रमिकों के स्थान पर मात्र 43 श्रमिक कार्यरत मिले। बता दें कि बृहस्पतिवार को भी मोहम्मदी के मजगवां में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन चकरोड में 1.64 लाख का फर्जीवाड़ा पाया गया था। वहां भी निर्माण स्थल पर मौजूद श्रमिकों की संख्या मस्टर रोल में दर्ज श्रमिकों की संख्या से कम थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें