फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नोटिस के एक माह बाद भी नहीं हटा नालों के ऊपर से अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका के नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।
सावन से पूर्व नगर पालिका परिषद ने नगर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए महीना नालों की तलीझाड़ सफाई कराई, लेकिन जलभराव की समस्या का निराकरण नहीं हो सका। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर लोगों ने नाले पर अवैध निर्माण कर रखा है। यह अवैध निर्माण शहर में जलभराव का कारण बन गया है।
मिल डायवर्जन रोड, मिल रोड और सब्जी मंडी सहित विभिन्न जगहों के 48 लोगों को नोटिस दिया गया था। हिदायत दी गई थी कि यदि स्वेच्छा से अवैध निर्माण न हटाया गया तो जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर अवैध निर्माण को हटवाया जाएगा। नोटिस देने के एक माह बाद भी नालों के ऊपर अतिक्रमण ज्यों का त्यों बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम एवं नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। सावन के चलते कार्रवाई रोक दी गई थी। सावन समाप्त हो गया है। शीघ्र कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें