तिकोनाफार्म में एक झाले के पास बाघिन और दो शावक दिखने से दहशत है। एक किसान ने बाघिन और शावकों के दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी।
मंगलवार की रात 11 बजे कस्बे के तिकोनाफार्म निवासी बलवंत सिंह के झाले के करीब एक बाघिन अपने दो बच्चों के साथ चहलकदमी कर रही थी। उसे देखे कर कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे तो एक किसान की आंख खुल गई। उसने बाहर देखा तो बाघिन और बच्चों को देखकर उसके होश उड़ गए। उसने चौकी इंचार्ज यूपी यादव को फोन से बाघिन के संबंध में सूचना दी, जिस पर चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह, सिपाही वीर सिंह के साथ वहां पहुंचे। किसान ने बताया कि इस बीच बाघिन खेत में खड़ी फसल में चली गई। इलाके में बार-बार बाघिन और शावक दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है।