फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बालक वर्ग में सत्यम, बालिका में सारंगा ने मारी बाजी

Sat, 16 Aug 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पांच किलो मीटर दौड़ लगाते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल विभाग की ओर से 15 अगस्त को पांच किलोमीटर क्राॅसकंट्री रेस का आयोजन किया गया। बालक-बालिकाओं की अलग-अलग प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला। स्थान पाने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्रासकंट्री दौड़ में 79 बालक व 58 बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

लालपुर स्टेडियम मैदान में मुख्य अतिथि जिला कमांडेंड रमाकांत पाठक व उप क्रीड़ाधिकारी मोहम्मद इरफान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालक वर्ग में सत्यम प्रथम, हसीम द्वितीय, योगेश कश्यप तृतीय, गणेश चतुर्थ, पंचम सुमित व छठे नंबर पर आयुष रहे। बालिका वर्ग में सारंगा प्रथम, अम्बिका द्वितीय, अनन्या तृतीय, सौम्या चतुर्थ, मुस्कान पंचम व लक्ष्मी छठे नंबर पर रहीं।
मुख्य अतिथि ने विजेता बालक-बालिका वर्ग खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रशिक्षक ओम प्रकाश पासवान, संजय कुमार यादव, विजय कुमार सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें