फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिमागी दांव में सत्यम, जियेश और आर्यन अव्वल

Sun, 25 Oct 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शतरंज की बिसात पर सात राउंड तक चले मुकाबलों में प्रतिभागियों ने अपनी एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदी के उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी में शनिवार को आयोजित लखीमपुर इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप-2026 में तीन आयु वर्गों के विजेताओं ने बाजी मारी। अंडर-10 में सत्यम सिंह, अंडर-13 में जियेश सिंह और अंडर-17 वर्ग में आर्यन देवल प्रथम रहे।
डिस्ट्रिक्ट चेस क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-10 वर्ग में कार्तिकेय शुक्ला दूसरे और अभिनव भारती तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 में प्रथम अवस्थी ने दूसरा और आभास आर्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में दर्श गुप्ता दूसरे और लोकित राठौर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में पावनी गुप्ता और अक्षिता प्रताप को पुरस्कृत किया गया। कक्षा एक वर्ग में शिवांश चौधरी और अक्षतम सिंह ने पुरस्कार हासिल किए। विजेताओं और पुरस्कृत खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा गुप्ता ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सनी गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर टूर्नामेंट एडवाइजर सीपी मिश्रा, ऑर्बिटर अभिषेक शुक्ला, कोऑर्डिनेटर शंभुज मिश्रा और प्रशिक्षक आदर्श मिश्रा, साहिल अली व अदीप राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें