गोला में गोपाष्टमी महोत्सव के सम्मेलन में सम्मानित संत। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। नगर के श्रीधर्मादा समिति गोशाला के 17वें गोपाष्टमी महोत्सव में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मानव जीवन में संतों की वाणी एवं सत्संग की उपयोगिता बताई गई।
गोशाला में गो माता के पूजन के साथ संत सम्मेलन शुरू हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य ठाकुर प्रसाद गंगवार और जिला मंत्री रामजी दीक्षित ने संतों को अंगवस्त्र भेंटकर और फूल मालाएं पहनकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सुखद मानव जीवन में सत्संग और संतों की वाणी अनुकरणीय है। संतों के आशीर्वाद से जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाती हैं।
सम्मेलन में रामसेवक दीक्षित, राजेंद्र तिवारी, कमला देवी, नितिन रस्तोगी, हरि गोविंद, आचार्य सुधीर बिलल्वा, पंडित दिनेश मिश्रा, मुनेंद्र शुक्ला, रमाकांत दीक्षित समेत कई मंदिरों के पुजारी उपस्थिति रहे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, विनय गुप्ता भी मौजूद रहे।