बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार गुप्ता एक मत के अंतर से विजयी घोषित किए गए जबकि कोषाध्यक्ष पद पर हुए चुुनाव में सतीश चंद्र गुप्ता ने संजय त्रिवेदी को 67 मतों के भारी अंतर से परास्त किया। शेेष सभी बीस पदों पर पहले ही निर्विरोध चुनाव संपन्न हो चुका है।
वृहस्पतिवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया। जिसमें सतीश गुप्ता को 116, अवधेश चंद्र त्रिवेदी को 115 तथा गोविंदजी खरे को 110 मत मिले, दो वोट निरस्त हो गए।
कोषाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर में सतीश चंद्र गुप्ता को 202 तथा संजय त्रिवेदी को 135 मत मिले जबकि छह मत निरस्त हुए। कुल 349 मतदाताओं में 343 मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया। बार एसोसिएशन के शेष बीस पदों पर पहले ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है।
जिसमें मानस त्रिवेदी महामंत्री, आलोक कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रथम, द्वितीय व तृतीय पद पर मोहम्मद तौसीफ खां, उमेेश पाल भार्गव, प्रशान्त त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री प्रथम, द्वितीय व तृतीय पद पर श्याम कुमार सिंह, रूपेश बाजपेई, प्रेमबाबू वाजपेयी, शाषी पद वरिष्ठ देवेंद्र श्रीवास्तव, बलवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, नाजिम हुसैन जैदी, सलिल शुक्ला, कमाल अहमद, कनिष्ठ पद पर प्रदीप कुमार, रईस अहमद, अमित मिश्र, मोहम्मद खालिद हुसैन, बृजेश कुमार सिंह, जयप्रकाश वर्मा शामिल रहे।
इस मौके पर चुनाव समिति के अध्यक्ष अवधेश चंद्र दीक्षित, मुख्य चुनाव अधिकारी जेपी त्रिवेदी, वीरेंद्र नाथ गुप्ता, रविंद्र प्रसाद छत्रिवेदी, कैलाश चंद्र त्रिवेदी तथा सहयोगी सदस्यों में वीपी सिंह, अनिल कुमार पांडे, मोहम्मद हसन नकवी, आदित्य प्रकाश सिंह, राजकिशोर निराला, आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात रहा।