फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने वाले संपूर्णानगर इंस्पेक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वसूली का वीडियो वायरल होने की खबर अमर उजाला में छपने के बाद एसपी ने संपूर्णानगर थाने के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

यह वसूली कच्ची शराब के धंधेबाज थाना संपूर्णानगर के गांव तिरकोलिया निवासी जसकरन से की गई थी। जसकरन के मुताबिक वह पहले कच्ची शराब बनाता और बेचता था। करीब तीन महीने से उसने यह काम बंद कर रखा था। 15 दिन पहले परसपुर चौकी पुलिस उसके घर पहुंची और उसे साथ ले गई। वहां उसे छोड़ने के एवज में 25 हजार रुपये मांगे गए। रुपये न देने पर जेल में सड़ा देने की धमकी दी। घबराकर उसने 10 हजार रुपये का इंतजाम कराया और चौकी पुलिस को दे दिए। बाकी 15 हजार रुपये बाद में देने का वायदा किया तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। हफ्ते भर पहले थाने के सिपाही शाम को फिर उसके घर पहुंचे और थाने ले गए। वहां इंस्पेक्टर ने बाकी के 15 हजार रुपये मांगे और न देने पर स्मैक में जेल भेजने की धमकी दी थी। इसका वीडियो वायरल होने पर अमर उजाला ने पांच अक्तूबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए एसपी पूनम ने इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल आरोपी इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। पलिया के इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरतने के आरोप थे, जिससे उन्हें भी लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

- पूनम, एसपी
पीड़िता की रिपोर्ट लिखने में हीला-हवाली पर पलिया इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
लखीमपुर खीरी। पलिया कोतवाली के इंस्पेक्टर डीके सिंह को एक महिला की एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरतने के चलते लाइन हाजिर किया गया है। आरोप है कि एक पीड़ित महिला की एफआईआर लिखने में उन्होंने हीलाहवाली की थी, जिससे परेशान होकर महिला ने दो दिन पहले कोतवाली परिसर में जहर खा लिया था। इस मामले को भी एसपी ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें