फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान मेले में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी रहे अव्वल

विज्ञापन
सांस्कृतिक पत्र वाचन में प्रथम स्थान प्राप्त करती आचार्य ज्योति सिंह। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन
मैगलगंज। गोंडा जिले के इटियाथोक में आयोजित प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान मेला प्रतियोगिता में मैगलगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वैदिक गणित प्रश्न मंच की टीम के आबिद रजा, प्रिंस गुप्ता और अंश राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आराध्या सिंह ने ऊर्जा संरक्षण प्रदर्शन में, सूर्यांश प्रताप सिंह ने कचरा प्रबंधन नवाचार में, प्रतीक त्रिवेदी ने गणित नवाचारित में तथा सूर्यांश गुप्ता ने भिन्न आधारित गणित प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
माही गुप्ता ने कृषि प्रदर्शन और पुष्कर मिश्र ने बल प्रदर्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में शरद विश्वकर्मा ने नवाचार प्रदर्शन, अभिनव बाजपेई ने विज्ञान प्रयोग तथा अनंत शुक्ला ने गणित प्रयोग में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। बाल वर्ग में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

वैदिक गणित प्रश्न मंच में आयुष श्रीवास्तव, रुद्रांश श्रीवास्तव और अंकुश शुक्ला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रियंका गुप्ता ने समबहुभुज प्रदर्शन में और ईशू त्रिवेदी ने गणित नवाचारित प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नितिन कुमार ने विज्ञान प्रयोग में और आशीष कुमार गुप्ता ने कथा कथन में तृतीय स्थान पाया। विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात रही कि सांस्कृतिक पत्र वाचन में विद्यालय की आचार्य ज्योति सिंह ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें