गोला गोकर्णनाथ। उन्नाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर हुई गोष्ठी में हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत सिंह को सारस्वत सम्मान दिया गया।
उन्नाव के राजकीय महाविद्यालय गोसाईखेड़ा में हिंदी विभाग ने 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। इसमें सीजीएनपीजी काॅलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रशांत सिंह एवं राकेश कुमार अग्रहरि को साहित्य, संस्कृति, अनुवाद, कला, शिक्षा, राष्ट्रभाषा, पत्रकारिता, नाट्य, संगीत, समाजसेवा, वैचारिक क्रांति के प्रति समर्पित जीवन और अपने क्षेत्र में निष्ठावान सेवा के लिए प्रतिष्ठित सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया। कॉलेज वापसी पर उन्हें प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह एवं शिक्षकों ने सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रमोद कुमार, आदर्श पटेल, डाॅ. अनिल कुमार यादव, डाॅ. मनोज कुमार सरोज, डाॅ. विकास चौरसिया, डाॅ. अशोक कुमार, देवानंद, सुनील गुप्ता, डाॅ. मंजू शुक्ला, अमित कुमार यादव, डाॅ. योगेश कनौजिया, डाॅ. अरुण कुमार और डाॅ. अमितांशु मिश्र आदि मौजूद रहे।