फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया प्रीमियर लीग के कप पर संतोष डीजे इलेवन का कब्जा

Mon, 27 Jul 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। तिकुनिया प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में संतोष डीजे इलेवन ने दीपनगर इलेवन को 46 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। रविवार को खेले गए मुकाबले में शगुन को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन

संतोष डीजे इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 107 रन बनाए। दीपनगर की ओर से साद ने तीन, जबकि रमन और रत्नेश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीपनगर इलेवन नौ विकेट पर 61 रन ही बना सकी। संतोष डीजे की ओर से शगुन ने तीन और जितेंद्र ने दो विकेट लिए।
मुख्य अतिथि अनुज गुप्ता और विशिष्ट अतिथि खखरौला कैंप के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया। इस दौरान बृजलाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, गोपाल वर्मा, अजय गर्ग, शैलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें