फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीएफ और एरियर के भुगतान को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पलिया में मेला गेट के सामने प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पलियाकलां। नगर पालिका के ठेका व संविदा सफाईकर्मियों ने पीएफ व एरियर का भुगतान न मिलने का आरोप लगाते हुए मेला गेट स्थित पालिका के वर्कशाॅप पर जमकर प्रदर्शन किया। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि द्वारा उनको जल्द से जल्द भुगतान दिलाने के मिले आश्वासन के बाद सभी शांत हुए और काम पर लौटे।
विज्ञापन

नगर पालिका के ठेका व संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि कई सालों से उनको पीएफ व एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है लेकिन फिर आगे कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसी को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मेला गेट के सामने स्थित नगर पालिका की वर्कशाॅप पर पहुंचे और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता के प्रतिनिधि व पुत्र वरुण गुप्ता मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने जल्द से जल्द सफाईकर्मियों का फंसा पीएफ व एरियर का भुगतान कराने का आश्वासन देते हुए उनसे कार्य पर लौटने की अपील की। जिसपर सभी सहमत हुए और अपने-अपने काम पर वापस लौटे। इस दौरान काफी अफरा-तफरी का माहौल मेला गेट के सामने बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें