लखीमपुर खीरी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जगसड़ में तैनात शिक्षिका संगम वर्मा को विद्यालय में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षिका संगम वर्मा ने बालिका शिक्षा पर विशेष बल देने के साथ ही छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग दिया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में लगातार तीन वर्षों से विद्यालय के छात्रों के विज्ञान मॉडल काे प्रथम स्थान दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है। इतना ही नहीं विज्ञान विषय को रुचिकर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के माॅडल व टीएलएम का कक्षाओं में प्रयोग किया। शिक्षिका संगम वर्मा ने अभिभावकों को संगीतमयी बैठक के माध्यम से विद्यालय जोड़ने का काम किया। साथ ही बालिकाओं को पैड बैंक व आत्मसम्मान पेटिका के बारे में बताया है। संवाद