लखीमपुर के नवाचार मेले में प्रयोग करके दिखाते डॉक्टर अनिल। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर में कृषक समाज इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अनिल कुमार और गणित शिक्षक देवेंद्र सिंह को नवाचार शिक्षा प्रणाली के लिए पुरस्कृत किया गया।
30 और 31 अगस्त 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज मेला लगा था। इसमें कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अनिल कुमार ने अपने नवाचार का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान और इसी विद्यालय के गणित शिक्षक देवेंद्र सिंह ने ज्यामितीय आकृतियों के क्षेत्रफल व खेल-खेल में गणित सीखें विषयक नवाचारी शिक्षण अधिगम अभिलेख का प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि के लिए दोनों शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया।