सम्पूर्णानगर। सुमेरनगर में जूनियर क्रिकेट प्रीमियम लीग के फाइनल में संपूर्णानगर ने विशेनपुर को हराकर कप जीत लिया।
सुमेरनगर में चल रहे जूनियर क्रिकेट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच विशेनपुर काॅलोनी एवं संपूर्णनगर बी टीम के मध्य खेला गया। यहां टॉस जीतकर संपूर्णनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। संपूर्णानगर बी टीम की तरफ से रोहित और श्रेयांश ने 50-50 रन बनाए। इसका पीछा करने उतरी विशेनपुरी की टीम महज 77 रन पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच सिकंदर मौर्य रहे। विजेता टीम को समाजसेवी पंचम शर्मा व कमेटी ने शील्ड देकर सम्मानित किया। फाइनल जीतकर टीम संपूर्णानगर पहुंची और जीत का जश्न मनाया।