एसपी को अपना दुखड़ा सुनाता पीड़ित।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेरा में संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटके मिले युवक के पिता ने संपूर्ण समाधान दिवस में आए एसपी को अपनी व्यथा बताकर गांव के ही तीन युवकों पर अगवाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
बहेरा निवासी जयराम ने एसपी को बताया कि उनका छोटा पुत्र आकाश को दुकान पर गांव के दबंग युवकों ने मारपीट करते हुए अगवा कर लिया। जिसका शव दूसरे दिन गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटकता हुआ मिला था। पीड़ित ने पुलिस को घटना के दिन ही बेटे के अगवा करने की तहरीर दी थी। मगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अगले दिन शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। शरीर पर चोट के निशान भी थे। तहरीर देने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। और न ही आरोपियों से पूछताछ की गई है। बताया जाता है कि एसपी ने जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।