फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे, 99 किलोग्राम रंगीन कचरी नष्ट कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीमों ने शनिवार को भी अलग-अलग बाजारों में छापे मारे। कुल 13 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए और करीब 11200 के दूषित खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

निघासन रोड़ पर फुटकर व्यापारी के यहां से रंगीन कचरी 30 किलोग्राम, सल्लिहाबाद में फुटकर व्यापारी के यहां से रंगीन कचरी 69 किलोग्राम व मोहम्मदी में मिठाई की दुकान से 25 किलोग्राम मावा नष्ट कराया गया।
अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि लखीमपुर नगर पालिका क्षेत्र के चंडीपुरम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीती वर्मा ने पेठा के दो नमूने, मेला मैदान से नमकीन का एक नमूूना भरा है। धौरहरा क्षेत्र में मिश्रित दूध का एक नमूना व कफारा में राइस ब्रॉन तेल का एक नमूना भरा गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार वर्मा ने निघासन रोड़ लखीमपुर में रंगीन कचरी का नमूना लिया। बसैगापुर में बेसन और सुंदरवल में मिठाई के कुंदा का नमूना भरा गया। पिपरिया धनी से मावा के दो नमूने, गोला रोड़ मोहम्मदी में भैंस के दूध के तीन नमूने लिए गए। कुल 13 नमूने लिए गए। करीब 11200 के दूषित खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए, जिसमें निघासन रोड़ पर फुटकर व्यापारी के यहां से 30 किलोग्राम रंगीन कचरी, सल्लिहाबाद में फुटकर व्यापारी के यहां से 69 किलोग्राम रंगीन कचरी और मोहम्मदी में मिठाई की दुकान से 25 किलोग्राम खराब मावा नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें