फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समीर इलेवन बिछिया ने हुलासी पुरवा को दी मात

Wed, 19 Jun 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के बम्हनपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अति​थि।
विज्ञापन
मझगईं। बम्हनपुर में स्वर्गीय शत्रु प्रसाद वर्मा एवं स्नेहलता वर्मा मेमोरियल नाॅकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के 20वें सीजन का आगाज किया गया। उद्घाटन मैच में समीर इलेवन बिछिया ने हुलासीपुरवा इलेवन को 21 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। समीर इलेवन के गंगा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


रामाधीन इंटर काॅलेज के मैदान में 20 वें सीजन का डाॅ. धीरेंद्र कुमार वर्मा ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर उद्घाटन किया। समीर इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 14 ओवरों में टीम ने 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अफसर ने 50 और इरफान ने 15 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी हुलासीपुरवा की टीम निर्धारित 14 ओवरों में 180 रन ही बना सकी।
उनकी तरफ से अल्ताफ ने 40 गेंदों में धमाकेदार 87 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। तीन विकेट और 29 रन बनाकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी गंगा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। संतोष शुक्ला, राहुल जायसवाल, पारूल जायसवाल, अनुज जायसवाल, राधेश्याम, ज्ञान ठाकुर, बबलू आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग अशफाक हाशमी व मोहम्मद सलीम और कमेंट्री अनुज सिंह व विवेक सक्सेना ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें