फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खराब मिले एसी, शौचालय भी बदहाल

Wed, 19 Jun 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक     स्रोत : अस्पताल प
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक को जिला अस्पताल एमसीएच विंग के निरीक्षण में कई एसी खराब मिले। मरीज- तीमारदार गर्मी से परेशान थे। शौचालयों का हाल भी बदहाल मिला। लिफ्ट खराब मिलने के साथ कई अन्य खामियां भी मिलीं। सीएमएस ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने को पत्राचार की बात कही है।
विज्ञापन

प्राचार्य जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक, पैथोलाॅजी, बच्चा वार्ड और ओपीडी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल में गंदगी फैलाने वालों को चिह्नित करें। उन्होंने बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों से बात की। स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल पूछे।
ब्लड बैंक के निरीक्षण में ब्लड ग्रुप व यूनिट और जा रहे ब्लड को खारिज करने के साथ उसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय प्राचार्य को कई एसी खराब मिले। शौचालय की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। समस्या समाधान के लिए सीएमएस को निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि स्थानीय स्तर पर जितने भी एसी सही हो सकते थे। उन्हें सही कराया गया है। जो एसी सही नहीं हो पा रहे है। उसे सही कराने के लिए एएमसी संबंधित पत्र पूर्व में ही भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

बताया कि जरूरी स्थान पर कूलर की व्यवस्था कराई गई है। शौचालय की बदहाल व्यवस्था पर कहा कि नगर पालिका से संपर्क कर कुछ शौचालय सही कराए गए हैं, मगर कुछ जटिल समस्याएं भी हैं। पानी की अतिरिक्त व्यवस्था के लिए भी परिसर में इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाने को भी पत्राचार किया गया है। लिफ्ट में आ रही दिक्कत व खराब लिफ्ट को जल्द सही करने को लेकर भी एएमसी के लिए पत्राचार करने की जानकारी प्रधानाचार्य को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें