फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : भूमि संबंधी तीन समस्याओं काे अफसरों ने मौके पर ही कराया निस्तारित

Sun, 14 Dec 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना परिसर में समाधान दिवस पर शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने जनता की शिकायतें सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों में भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, और राजस्व संबंधी मामले प्रमुख थे। भूमि संबंधी तीन समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित कराया।
विज्ञापन

अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए टीमें गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। शारदानगर में 18 में दो और फूलबेहड़ में सात में दो ही शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रभारी निरीक्षक शारदानगर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खोरिया और मूलचंदपुरवा में राजस्व की दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सैनीपुरवा निवासी रामकिशोर और बेलपुरवा की फूलमती ने बताया कि पुश्तैनी जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। विरोध पर मारपीट और गाली-गलौज करते हैं।
खीरी टाउन में हुए थाना दिवस में नायब तहसीलदार सुनील कुमार की अध्यक्षता में जन सुनवाई की गई। इसमें राजस्व से संबंधित एक दर्जन शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से मात्र पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। ग्राम गोपालपुर निवासी मौसमी पत्नी आलोक वर्मा ने नायब तहसीलदार से बताया कि उसने जवाहर लाल जायसवाल के हाथों अपनी जमीन का 46 डिसमिल बिक्री कर दिया था, जबकि उसने अपने लिए छह डिसमिल बचा कर रखा था। इसपर जवाहर लाल जबरन कब्जा बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें