फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के शौर्य को किया नमन

विज्ञापन
गोला में वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते नगरवासी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि पर नगर वासियों ने उनकी प्रतिमा पर फूल-माला चढ़कर उनके शौर्य को नमन किया।
विज्ञापन

वीर अब्दुल हमीद मार्केट में पुण्यतिथि मनाई गई। जिला पंचायत सदस्य वारिस अली अंसारी के साथ नगर वासियों ने वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाई। कहा कि एक साधारण परिवार में जन्मे वीर अब्दुल हमीद 21 दिसंबर 1954 में भारतीय सेना के ग्रेनेडियर रेजिमेंट में भर्ती हुए। उन्हें बहादुरी के लिए सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया। 1965 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में अब्दुल हमीद को अतुलनीय योगदान के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर आमिर हसन, हाजी जमाल अहमद, रफीक अहमद, अच्छन अली, लाल मोहम्मद अंसारी, यूनुस अली, सफीक अहमद, यूसुफ अली, सायर अली, रियाजुद्दीन, अज़मत, अशरफ, हाजी मोबीन, इदरीस अली आदि मौजूद रहे। उधर लखीमपुर में अंजुमन इदरीशिया संस्था वीर अब्दुल हमीद के शौर्य को याद करते हुए खिराजे अकीदत पेश की। इस मौके पर जमाल अहमद, रफीक अहमद, मदार अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें