फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश के बीच गमगीन माहौल में दफन किए गए ताजिये

विज्ञापन
पलिया की पुराना बस स्टैंड पर खड़े किए गए ताजिए।
विज्ञापन
पलियाकलां। रविवार को चेहल्लुम को लेकर ताजियों को जुलूस निकाला गया। गमगीन माहौल में कर्बला पर ताजियों को देर शाम सुपुर्द-ए खाक करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

बारिश के बीच ताजियेदारों का जज्बा देखते ही बन रहा था। या हुसैन या हसन के नारों से पलिया के मुख्य मार्गों से होता हुआ जुलूस कर्बला पहुंचा। सबसे पहले पुराना बस स्टैंड पर विभिन्न मोहल्लों से आए ताजियों को रखा गया। 30-40 फुट के कई ताजिये आकर्षण का केंद्र रहे। कर्बला में मेला भी लगा। युवाओं ने तलवारों से करतब भी दिखाए।
देर शाम तक ताजियों को सुपुर्द-ए खाक करने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, नायब तहसीलदार ताहिर परवेज, सीओ आदित्य कुमार, पलिया कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा समेत कई थानों की पुलिस सुरक्षा के लिहाज से तैनात रही। संवाद

पलिया की पुराना बस स्टैंड पर खड़े किए गए ताजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें