फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लाइन में लगकर पेट्रोल लेने के लिए कहा तो सेल्समैन को पीटा

Mon, 27 Apr 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। टापरपुरवा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर शनिवार को लाइन में लगकर पेट्रोल लेने के लिए कहने पर बाइक सवार युवकों ने सेल्समैन सरोज कुमार की पिटाई कर दी। पूरी घटना पंप पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना पढुवा के गांव रमुवापुर मजरा सेमरी निवासी सरोज कुमार एचपी पेट्रोल पंप टापरपुरवा पर सेल्समैन हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे गांव अकठी निवासी सुरेंद्र और हरद्वारी बाइक लेकर पंप पर पहुंचे और पेट्रोल डालने का दबाव बनाने लगे।
सरोज कुमार ने लाइन से पेट्रोल देने की बात कही तो दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूरी वारदात सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांतिभंग की आशंका में उनका चालान किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें