फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वेतन अटका... जेई ने किया सांकेतिक विरोध

Mon, 21 Sep 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अगस्त का वेतन अब तक नहीं मिलने से नाराज लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियरों ने सोमवार को सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। उन्होंने वर्क टू रूल के तहत सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित समय में काम किया। इसके बाद कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग कर वेतन भुगतान की मांग उठाई।
विज्ञापन

गेट मीटिंग में जूनियर इंजीनियरों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो रही हैं। इसके बावजूद समस्या के समाधान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। उन्होंने लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किए जाने की मांग की।
कर्मचारियों ने एकजुट होकर विभागीय स्तर पर लंबित वेतन भुगतान की समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि समय से वेतन नहीं मिलने का असर परिवार की आवश्यक जरूरतों पर पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान जेई ने अपनी मांगों के समर्थन में सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें