फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लापरवाही में सात एडीओ पंचायत का रोका वेतन

Sun, 03 Aug 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त की धनराशि समय पर न खर्च करने वाले जिले के सात एडीओ पंचायत का वेतन रोका गया। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। एडीओ पंचायत की इस लापरवाही का असर सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग पड़ रहा था। इसकी निगरानी लगातार शासन से हो रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ईसानगर ब्लॉक में केंद्रीय वित्त की धनराशि महज 74 प्रतिशत, पलिया में 76 प्रतिशत, मितौली व बांकेगंज में 80 प्रतिशत खर्च हो सकी है, जबकि प्रगति बढ़ाने के लिए लगातार कहा गया है। धनराशि खर्च न होने पर इन ब्लॉकों के एडीओ पंचायत का वेतन रोक दिया गया है। इसी तरह से राज्य वित्त की धनराशि में नकहा ब्लॉक में 94 प्रतिशत, बेहजम व निघासन में 95 प्रतिशत प्रगति रहने पर इन ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों का भी वेतन बाधित कर दिया गया है। सीएम डैशबोर्ड पर इसको लेकर रैंकिंग जारी होती है। धनराशि खर्च न होने के कारण जिले की रैंकिंग पर इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें