फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सजा दीवान, सिख संगत ने लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पलिया में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर तीन दिन से चले आ रहे अखंड पाठ के भोग के बाद दीवान सजाया गया। जिसमें बाहर से पहुंचे जत्थे ने संगत को निहाल किया। जत्थों ने कीर्तन कर गुरु की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में अमृतसर वाली बीबियों के जत्थे में शामिल रूपिन्दर कौर के नेतृत्व में उनके साथियों द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह के इतिहास के बारे बताया गया। कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। हजूरी रागी जत्था पलिया गुरुद्वारा के परमजीत सिंह ने भी कीर्तन किया।
इसके अलावा श्री गुरुनानक देव काॅलेज, गोल्डन फ्लावर स्कूल के बच्चों ने भी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। स्त्री सत्संग सभा पलिया, ऑल इंडिया सिख फेडरेशन द्वारा जोड़ों की सेवा, दरबार का लाइव प्रसारण व लंगर में सहयोग करने का काम किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रधान रेशम सिंह, उपप्रधान हरपाल सिंह, सेक्रेटरी कमलजीत सिंह, खजांची भूपेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, गगनदीप सिंह, मैनेजर बलवीर सिंह की देखरेख में किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान सेवा सिंह, मलकीत सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, जसमेल सिंह मांगट समेत बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद रहे। दिनभर चले अटूट लंगर का प्रसाद ग्रहण करने के लिए संगत की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें