गोला गोकर्णनाथ। शहर में सांई बाबा की पालकी धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने रास्ते में कई स्थानों पर पालकी का स्वागत कर प्रसाद वितरित किया।
सोमवार को पौराणिक शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ का पूजन कर धूमधाम से भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने अपने कंधे पर सांई बाबा की पालकी उठाई और लाल्हापुर स्थित साईं धाम के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में शिवम चौराहा, सिनेमा रोड त्रिलोक गिरि मंदिर मार्ग तिराहा पर श्रद्धालुओं ने पालकी का स्वागत कर आरती की और प्रसाद वितरित किया। लाल्हापुर स्थित साईं धाम पर भजन कीर्तन के साथ भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मधुसूदन गिरि, जनार्दन गिरि, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, अजीत पांडे, कपिल भारती, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद