फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शराब की दुकान में चोरी, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

विज्ञापन
​शिवाला चौराहे पर नपाई करते  राजस्व  विभाग के लोग                  स्रोत:संवाद
विज्ञापन
मितौली। क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है, तीन दिन पहले 10 लाख की चोरी के बाद रविवार को शिवाला तिराहे की शराब दुकान में नकब लगाकर दुकान में रखी शराब और नकदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची मितौली और नीमगांव पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। राजस्व टीम ने नाप-जोखकर सीमा विवाद का निपटारा किया। मितौली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

कस्ता-गोला मार्ग के शिवाला तिराहे पर हरदीप सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरी कर ली। दुकान मालिक हरदीप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सेल्समैन के आने पर चोरी का पता चला। चोर दुकान से करीब 45 हजार रुपये कीमत की शराब और एक हजार रुपये नगदी चुरा ले गए। तीन पेटियां खेतों में पड़ी मिलीं।
चोरी के बाद पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। दुकान किस थाना क्षेत्र में है। इस पर काफी देर तक विवाद चलता रहा। कानूनगो राजेंद्र वर्मा, लेखपाल अखिलेश गुप्ता व अन्य राजस्व कर्मियों की टीम ने पैमाइश कर घटनास्थल मितौली क्षेत्र में होने की बात कही तो मितौली पुलिस ने केस दर्ज किया। मितौली थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना का जल्द खुलासा होगा।

शिवाला चौराहे पर नपाई करते  राजस्व  विभाग के लोग                  स्रोत:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें