नगर पालिका परिषद के ठेकेदारों की इसे मनमानी कहें या फिर पालिका अधिकारियों की उदासीनता, इन दिनों सपा के सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा वाली गली के निर्माण में पुरानी ईंटें खपाने का काम चल रहा है। आलम यह है कि खड़ंजा उखाड़कर पुरानी ईंटों से गली के दोनों तरफ नाली निर्माण कर दिया गया है। इतना ही नहीं अब रास्ते के निर्माण में पुरानी ईंटों की ही रोड़ी बिछाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। उधर मोहल्ले के लोगों का कहना है सड़क और नाली निर्माण बेहद घटिया तरीके से कराया जा रहा है।
शहर के वाईडी कॉलेज के सामने सपा विधायक उत्कर्ष वर्मा का आवास है। नगर पालिका परिषद ने इस गली के कुछ हिस्से में 10 दिन पहले 5.87 लाख रुपये की लागत से नाली और इंटरलॉक सड़क का निर्माण शुरू कराया था। मोहल्ले वाले उस समय हतप्रभ रह गए, जब गली के उखाड़े गए खड़ंजे की ईंटों से न सिर्फ नाली बना दी गई, बल्कि रास्ते के लिए पुरानी ईंटों की रोड़ी तोड़ी जाने लगी। नाम न छापने की शर्त पर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विधायक भी इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। उधर इस बाबत जेई मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि वह नए आए हैं। फिलहाल पुरानी ईंटों का प्रयोग होने पर उसकी कटौती ठेकेदार के भुगतान से की जाएगी, किंतु वह इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए कि नाली का प्लास्टर होने और इंटरलॉक सड़क बनने के बाद ईंट और रोड़ी नई थी या पुरानी वह कैसे जानेंगे?
तो विधायक ने नीची करा दी छह इंच सड़क
जेई मनोज कुमार गुप्ता की मानें तो वाईडी कॉलेज के सामने वाली सड़क से इस गली का निर्माण छह इंच ऊंचा होना था, लेकिन विधायक ने इसका विरोध किया। उनका कहना है कि इससे विधायक के घर में पानी भर जाता। विधायक के आवास को ध्यान में रखते हुए सड़क नीची बनवाई जा रही है।
विधायक को ही नहीं है कोई आपत्ति
सदर विधायक के आवास के सामने की गली भले ही मानक के अनुरूप न बन रही हो, लेकिन उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इस बाबत विधायक का फोन देर शाम तक बंद जाने की वजह से उनका पक्ष तो नहीं मिल सका, लेकिन उनके प्रतिनिधि अशोक वर्मा का कहना है कि गली के विकास का काम हो रहा है, इसलिए विधायक को कोई आपत्ति नहीं है। ईंटें पुरानी लगने और गुणवत्ता खराब होने की बाबत उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
पालिकाध्यक्ष को नहीं है कोई जानकारी
विधायक वाली गली में इंटरलॉक सड़क और नाली के निर्माण होने की पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव को कोई जानकारी नहीं है। पुरानी ईंटों से नाली निर्माण होने और रास्ते में पुरानी ईंटों की ही रोड़ी बिछाने के सवाल पर वह कहती हैं कि जांच कराएंगे।
एसडीएम सदर/अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह के अनुसार पुरानी ईंटों से निर्माण की जानकारी नहीं थी। अब गली के निर्माण कार्य की जांच करेंगे और कोई भी धांधली मिली तो जेई और ठेकेदार जिम्मेदार होंगे।
मूल कॉपी....
07 एलकेएचपीएच 5,6,7
सदर विधायक की गली में खपाई जा रहीं पुरानी ईंटें
सब हेडिंग.....
खड़ंजा उखाड़कर पुरानी ईंटों से बना दी नाली, रास्ते पर रोड़ी बिछाने की तैयारी
विकास शुक्ला
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद के ठेकेदारों की इसे मनमानी कहें या फिर पालिका अधिकारियों की उदासीनता, इन दिनों सपा के सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा वाली गली के निर्माण में पुरानी ईंटें खपाने का काम चल रहा है। आलम यह है कि खड़ंजा उखाड़कर पुरानी ईंटों से गली के दोनों तरफ नाली निर्माण कर दिया गया है। इतना ही नहीं अब रास्ते के निर्माण में पुरानी ईंटों की ही रोड़ी बिछाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। उधर मोहल्ले के लोगों का कहना है सड़क और नाली निर्माण बेहद घटिया तरीके से कराया जा रहा है।
शहर के वाईडी कॉलेज के सामने सपा विधायक उत्कर्ष वर्मा का आवास है। नगर पालिका परिषद ने इस गली में 10 दिन पहले अरुण के मकान से डॉ आरबी सिंह के मकान तक 5.87 लाख रुपये की लागत से नाली और इंटरलॉक सड़क का निर्माण शुरू कराया था। मोहल्ले वाले उस समय हतप्रभ रह गए, जब गली के उखाड़े गए खड़ंजे की ईंटों से न सिर्फ नाली बना दी गई, बल्कि रास्ते के लिए पुरानी ईंटों की रोड़ी तोड़ी जाने लगी। नाम न छापने की शर्त पर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विधायक भी इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। उधर इस बाबत जेई मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि वह नए आए हैं। फिलहाल पुरानी ईंटों का प्रयोग होने पर उसकी कटौती ठेकेदार के भुगतान से की जाएगी, किंतु वह इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए कि नाली का प्लास्टर होने और इंटरलॉक सड़क बनने के बाद ईंट और रोड़ी नई थी या पुरानी वह कैसे जानेंगे?
--
तो विधायक ने नीची करा दी छह इंच सड़क
जेई मनोज कुमार गुप्ता की मानें तो वाईडी कॉलेज के सामने वाली सड़क से इस गली का निर्माण छह इंच ऊंचा होना था, लेकिन विधायक ने इसका विरोध किया। वजह के बाबत उनका कहना है कि इससे विधायक के घर में पानी भर जाता। उनका कहना है कि विधायक के आवास को ध्यान में रखते हुए सड़क नीची बनवाई जा रही है।
--
विधायक को ही नहीं है कोई आपत्ति
सदर विधायक के आवास के सामने की गली भले ही मानक के अनुरूप न बन रही हो, लेकिन उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इस बाबत विधायक का फोन देर शाम तक बंद जाने की वजह से उनका पक्ष तो नहीं मिल सका, लेकिन उनके प्रतिनिधि अशोक वर्मा का कहना है कि गली के विकास का काम हो रहा है, इसलिए विधायक को कोई आपत्ति नहीं है। ईंटें पुरानी लगने और गुणवत्ता खराब होने की बाबत उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। फिलहाल निर्माण की बाबत उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई।
--
पालिकाध्यक्ष को नहीं है कोई जानकारी
विधायक वाली गली में इंटरलॉक सड़क और नाली के निर्माण होने की पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव को कोई जानकारी नहीं है। पुरानी ईंटों से नाली निर्माण होने और रास्ते में पुरानी ईंटों की ही रोड़ी बिछाने के सवाल पर वह हतप्रभ होते हुए कहती हैं कि उन्हें यह जानकारी नहीं है। अब पता चला है तो जांच कराएंगे।
--
कोट..
पुरानी ईंटों से निर्माण की जानकारी नहीं थी। अब गली के निर्माण कार्य की जांच करेंगे और कोई भी धांधली मिली तो जेई और ठेकेदार जिम्मेदार होंगे।
-एसपी सिंह, एसडीएम सदर/अधिशासी अधिकारी