फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाला फेंक में साधना, गोला में क्षमा ने बाजी मारी

विज्ञापन
ऊंची कूद में भाग लेती छात्रा।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के वार्षिक खेलकूद समारोह के दूसरे दिन भाला फेंक में साधना और गोला फेंक में क्षमा ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

कॉलेज के खेल मैदान पर खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक श्याम मूर्ति शुक्ल के दिशा निर्देशन में सब जूनियर 200 मीटर की दौड़ में हर्षित पांडे, लंबी कूद में अली, जूनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में अभिषेक वर्मा, ऊंची कूद में दानिश, सीनियर वर्ग दौड़ में निखिल कुमार, बालिका वर्ग सब जूनियर वर्ग में गोला फेंक में लवी शर्मा, सब जूनियर की 200 मीटर दौड़ में अस्मिता, भाला फेंक में साधना, गोला फेंक में क्षमा शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल शिक्षक ने बताया कि विजेताओं को 23 अक्तूबर को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। संचालन आशीष कुमार पांडे और देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक एवं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट एपी सरोज, रामनरेश वर्मा, डॉ अनिल कुमार, एसके वर्मा, अशोक कुमार, डेविड वर्मा, कौशल वर्मा, अंकित शर्मा , सौरभ वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें