फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेहतर होंगी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं, हर सोमवार को होंगी समीक्षा

Mon, 11 May 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाले प्रसव, ओपीडी, ऑपरेशन सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए अब हर सोमवार को समीक्षा की जाएगी। शासन के निर्देश पर यह पहल कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बांकेगंज, गोला, बिजुआ, नकहा, बेहजम, मोहम्मदी, फरधान, फूलबेहड़, निघासन, धौरहरा, पलिया, मितौली, ईसानगर, रमियाबेहड़, पसगवां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। वैसे तो अधिकांश सीएचसी पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा किया जाता, लेकिन अब हर सप्ताह विशेष समीक्षा होने से और निगरानी मजबूत होगी। पहले तो खुद ही सीएचसी प्रभारी समीक्षा करेंगे, इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजेंगे।
सीएमओ भी अपने स्तर पर समीक्षा कर रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। सीएचसी के अलावा जिले में 60 से अधिक पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) है। सीएचसी के साथ ही इनकी भी समीक्षा की जाएगी। हालांकि विभागीय अफसरों का दावा है कि सीएचसी, पीएचसी के पहले से ही नियमित समीक्षा की जा रही है। अब सोमवार को भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें