फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्राम्य विकास मंत्री ने विकास कार्यों का लिया जायजा

Sun, 25 Jun 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार को ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, नवनिर्मित आरईएस अतिथि गृह का लोकार्पण भी किया। मंत्री ने एफडीआर तकनीक से बनी सड़क व अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने विधायक सदर योगेश वर्मा, प्रभारी अनिल सिंह के साथ एफडीआर तकनीकी से बन रही ओयल-बेहजम मार्ग का निरीक्षण किया। एक्सईएन (आरईएस) हेमंत सक्सेना ने बताया कि कुल 154.44 करोड़ की लागत के एफडीआर तकनीकी के जिले में 15 प्रोजेक्ट हैं, जिनकी कुल लंबाई 153.57 किमी है। इस तकनीकी से सामान्य सड़क निर्माण की तुलना में लागत काफी कम है।
इस पर राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन कार्यस्थलों पर पॉलीटेक्निक के प्रशिक्षणार्थियों को एजुकेशनल ट्रेनिंग के लिए विजिट कराए। इसके बाद राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लखीमपुर के ग्राम मोहम्मदाबाद में जिला पंचायत द्वारा निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। कहा कि इसी तर्ज पर अन्य सरोवरों को विकसित किया जाए। प्रभारी डीएम ने विकसित किए गए अमृत सरोवर की प्रगति बताई।
विज्ञापन


आरईएस अतिथि गृह का लोकार्पण
शनिवार को राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अधिकारियों के साथ शिलापट का अनावरण कर लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर में छायादार फलदार एवं औषधीय पौधे का रोपण किया। अपर निदेशक, राज्य ग्राम विकास संस्थान बीडी चौधरी,जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, डीसी मनरेगा विपिन कुमार चौधरी, डीसी एनआरएलएम राजेंद्र श्रीवास, सहायक निदेशक प्रशिक्षण डॉ संजय कुमार, डॉ एसके सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ राजकिशोर, संजय कुमार सिंह मौजूद रहे। वहीं चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें