अधिकतर एटीएम रहे कैशलेस, लगी रहीं लंबी लाइन
नोटबंदी के 56 दिन बीतने के बाद भी एटीएम सुचारू रूप से नहीं चल पाए हैं। बुधवार को भी शहर के अधिकतर एटीएम बंद रहे जो चल रहे थे उन पर लंबी लंबी कतार लगी रहीं। शहर के बैंकों में जमा और भुगतान की स्थिति सामान्य रही तो ग्रामीण इलाके की बैंकों में कैश की मारामारी रही। कैश की कमी के चलते गांव देहात की बैंकों में दो से छह हजार रुपये तक का भुगतान किया गया। ग्रामीण इलाके के एटीएम पर ताले लटके रहे। इससे लोगों को परेशानियां हुईं।
शहर की बैंकों में कैश की किल्लत नहीं रही लेकिन निर्धारित सीमा के अंदर ही धन की निकासी हो सकी। ग्रामीण इलाके की बैंकों में कैश निकासी के लिए लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। पूरे दिन लाइन में लगने के बाद दो से छह हजार तक का भुगतान मिल पाया। ग्रामीण इलाके में बुधवार को भी एटीएम नहीं चल पाए।
शहर में जो एटीएम चलते पाए गए उन पर लंबी-लंबी कतार लगी रहीं लेकिन दिन बीतने के साथ ही लाइनें छोटी होती जा रही हैं। आने वाले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होने लगी है। रिजर्व बैंक के आदेश के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की कमी नहीं रहेगी।