लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में बुधवार को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर की 100 मीटर दौड़ में रूपेंद्र कौर, सब जूनियर में इमरसिद्दीकी प्रथम रहीं।
बालिका सब जूनियर की 800 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रजापति, सीनियर 200 मीटर में नपेंद्र कौर, 200 मीटर जूनियर में अकविंदर कौर, जूनियर बालक की 400 मीटर दौड़ में दीपांजलि, बालिका की 400 मीटर दौड़ में सारंगा देवी, सीनियर बालिका की 800 मीटर दौड़ में सारंगा देवी, जूनियर बालिका की 800 मीटर में संदीप कौर, गोला फेंक में किस्मत जहां, चक्का फेंक में इरम सिद्दीकी, चक्का फेंक में किस्तम जहां विजेता रही। मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह व जिला क्रीडाधिकारी सुनील भारती ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संवाद