कृषक समाज इंटर कॉलेज की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज में वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंगलवार को बालिका वर्ग के चक्र क्षेपण में कनक मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद के सब जूनियर वर्ग में अभी, जूनियर में प्रिया भार्गव और सीनियर में प्रिया देवी प्रथम रहीं। 3000 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में शीतल देवी और सीनियर में शीतल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की ऊंची कूद के सब जूनियर वर्ग में अविरल वर्मा, जूनियर में अभय वर्मा और सीनियर में अविनाश वर्मा प्रथम रहे। चक्र क्षेपण के सब जूनियर वर्ग में शादाब, जूनियर में अंशपाल और सीनियर में आशीष कुमार प्रथम रहे। 3000 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में अंश कुमार और सीनियर में अनुज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधक एवं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, विनोदचंद्र मिश्र, नारायण लाल वर्मा, प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज, लखपत भारती, डॉ. अनिल कुमार, पीटीआई सरोज वर्मा, कपिल वर्मा, सुमित यादव और वीरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।