फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुर्घटनाएं रोकने के लिए टी-जंक्शनों पर बनेंगी रंबल स्ट्रिप

Sat, 30 May 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों सहित प्रमुख मार्गों पर आवश्यक संकेतक तथा निर्धारित गति सीमा के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मार्गों से जुड़े टी-जंक्शनों को दुर्घटना संभावित स्थल बताते हुए वहां रंबल स्ट्रिप बनवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनजीवन की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने परिवहन और पुलिस विभाग को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। बैठक में एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर सड़क सुरक्षा अभियानों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें