आर्ट आफ लिविंग ने कराई श्रावण रुद्र पूजा
आर्ट आफ लिविंग फाउंडेशन के लखीमपुर खीरी केंद्र ने नसीरुद्दीन मौजी भवन में सामूहिक श्रावण रुद्र पूजा का आयोजन किया। इसमें बंगलुरू से आए वेद पुरोहितों अमित तिवारी और विशाल पांडेय के मंत्रोच्चारण के बीच स्वामी श्याम कुमार ने भगवान शंकर की विधि विधान से पूजा की। पूजा में शहर के अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। इसके अलावा काशीनगर और महेवागंज में भी रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
पूजा का शुभारंभ आर्ट आफ लिविंग के स्वामी श्याम कुमार ने गुरु पूजा से किया। आर्ट आफ लिविंग के स्वयंसेवक गट्टू सिंह ने मौजूद यजमानों को जल पुष्प और अक्षत देकर संकल्प कराया। वेद पुरोहित अमित तिवारी और विशाल पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच स्वामी श्याम कुमार ने विधि विधान से भगवान शंकर की पूजा की।
डॉ. अशिता अग्रवाल और उनके परिवारीजन रश्मि कपूर, प्रतीक सिंह, नूपुर सिंह, दीपा पांडेय, कपिल मनार, नीति अग्रवाल, राम प्रकाश मिश्रा, शिव प्रकाश दुबे, अंजू गुप्ता, विनोद कुमार चोपड़ा, शांभवी सिंह और ऋतु वर्मा ने संकल्प लेकर पूजन में यजमान के रूप में सहभागिता की। पूजा स्थल की व्यवस्था और अलंकरण का काम अमित रस्तोगी और विनय कुमार पांडेय ने किया।
स्वामी श्याम कुमार ने बताया कि रुद्र का अर्थ है शिव अर्थात कल्याणकारी और पूजा का अर्थ है पूर्णता प्रदान करने वाली। इस प्रकार रुद्र पूजा मनुष्य के विकारों-काम क्रोध, लोभ, मोह, ईष्र्या, द्वेष, चिंता और तनाव आदि को दूर कर पूर्णता प्रदान करती है। पूरी श्रद्धा और लगन से इस पूजा का संकल्प करने वाले की 346 तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। पूजा के बाद स्थानीय शिक्षक महेश चंद्र जायसवाल, सुगंध सेठ, सोन सेठ ने भगवान शंकर के भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।