पसगवां। उचौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुनौरा निवासी आरएसएस के खंड कार्यवाह दीपेंद्र दीक्षित ने दबंगों की धमकियों और पुलिस प्रशासन के कार्रवाई नहीं करने पर डर के चलते घर छोड़ दिया है।
वह जान की सलामती के लिए आठ दिन से दूसरे गांव में रह रहे हैं। अब उन्हें अपने बच्चे और मां-बाप की चिंता सता रही है। वह कह रहे हैं कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। वह अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हैं। दीपेंद्र दीक्षित ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने जमीन के विवाद में हमला कर दिया था। इससे उसके परिवार के दो लोग घायल हुए थे। उन्हें जान का खतरा बना है। विपक्षियों की धमकियों के भय से गांव छोड़ना है। खंड कार्यवाह दीपेन्द्र दीक्षित ने बताया कि उन्होंने थाना उचौलिया और संगठन के उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी। संवाद