फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ प्रभावित 120 किसानों को दी 16.34 लाख की सहायता

Tue, 19 Aug 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावितों को चेक देते विधायक व तहसील के अफसर। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में सबसे पहले जिले के बाढ़ प्रभावित किसानों की मुआवजे की सौगात दी गई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की निगरानी में पांचों तहसीलों के 120 किसानों को 16.34 लाख की सहायता दी गई। किसानों को डेमो चेक दिए गए, जबकि वास्तविक राशि खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील में विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा में विधायक विनोद शंकर अवस्थी, निघासन में विधायक शशांक वर्मा, पलिया एसडीएम पलिया डॉ. अवनीश कुमार, गोला में एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने लाभ दिया। गोला तहसील में 60 किसानों को 10.25 लाख, लखीमपुर के 22 किसानों को 3.66 लाख, निघासन के 13 किसानों को 37 हजार, धौरहरा के 10 किसानों को 1.10 लाख और पलिया के 15 किसानों को 94 हजार रुपये की सहायता दी गई। डीएम ने बताया कि अब तक तीन हजार राहत किट और एक लाख नौ हजार 220 लंच पैकेट प्रभावित परिवारों को बांटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें